AccidentNational

महाराष्ट्र में बस हादसा; अब तक 7 यात्रियों की मौत, करीब 30 घायल

Maharashtra Bus Accident | महाराष्ट्र के गोदिंया में शुक्रवार दोपहर बस हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौत हो गई। 30 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया, जिसके बाद बस पलट गई। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा है। क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को हटाने का प्रयास जारी है।

गोंदिया पुलिस के मुताबिक, गोंदिया जिले के बिंद्रावना टोला गांव के पास एक राज्य परिवहन बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दुर्घटना हो गई। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 लोग घायल हैं और घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक

कुमाऊं के चार रेलवे स्टेशन से 2 दिसंबर से 27 मार्च तक आठ ट्रेनें होंगी निरस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती