HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां पार्क में बने मंदिर पर चला बुलडोजर, भारी...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां पार्क में बने मंदिर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रुद्रपुर

रुद्रपुर में आज पार्क में बने मंदिर के अवैध निर्माण के दायरे में आने के कारण उसे नगर निगम की ओर से की गई कार्रवाई में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान मंदिर में रखी मूर्तियों को पूरे सम्मान के साथ बाहर निकाल अन्यत्र स्थानान्तरित कर दिया गया।

मंदिर को ध्वस्त करने की यह कार्रवाई कोतवाली क्षेत्र के घासमंडी में एक पार्क में हुई। नगर निगम का कहना था कि यह मंदिर यहां अवैध रूप से बनाया गया था। जिस कारण निगम को बुलडोजर से इस निर्माण को ध्वस्त करना पड़ा। कुछ लोगों के विरोध के बीच भी यह कार्रवाई चली। इस बीच टीम ने मूर्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर मंदिर के चबूतरे को ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई यहां शहीद राम कुमार आर्य पार्क में बने अवैध निर्माण पर हुई है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, एमएनए और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी दिखाई दी। कार्रवाई के दौरान एक—एक कार चार मूर्तियों को यहां से सम्मान पूर्वक हटाया गया। इधर एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि नगर निगम की विभिन्न परिसंपत्तियों में अतिक्रमण किया गया है। इसी क्रम में घासमंडी में भी कतिपय लोगों द्वारा ​बगैर किसी पूर्व अनुमति के निर्माण कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पार्कों में भविष्य में भी यदि किसी तरह के अतिक्रमण की सूचना मिलेगी तो सुसंगत कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

इधर बताया जा रहा है कि आदर्श कॉलोनी घासमंडी स्थित शहीद राम कुमार आर्या पार्क में मूर्तियां रखकर एक लघु मंदिर बनाया गया था। यहां हो रहे अतिक्रमण पर शहीद के परिजनों व पूर्व सैनिकों द्वारा विरोध किया जा रहा था। शहीद की पत्नी हेमलता आर्या ने मामले की शिकायत असम राइफल पूर्व सैनिक कल्याण संघ से भी की थी। जिसके बाद संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने मेयर रामपाल और नगर आयुक्त विशाल शर्मा से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज किया था। जिसके बाद आज एसडीएम व एएनए विशाल मिश्रा के नेतृत्व में टीम पहुंची। इधर अधिकारियों का कहना है कि मंदिर में रखी मूर्तियों को सम्मान के साथ अन्यत्र स्थापित किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments