HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : बीमारी से तंग 70 साल के बुजुर्ग ने गटका...

बागेश्वर ब्रेकिंग : बीमारी से तंग 70 साल के बुजुर्ग ने गटका सल्फास, मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बागेश्वर। उत्तराखंड का पहाड़ी जिला बागेश्वर अवसाद की बीमारी से अछूता नहीं है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही आत्महत्या और उसकी कोशिश तो यही कहानी कहती हैं। जिले के इतिहास में पहली बार इतनी भारी तादाद में आत्महत्या करने वाले इतने लोग कितने गंभीर अवसाद में है, इनके इस डरावने कदम से पता चलता है। दरअसल, कांडा तहसील में बीती रात फिर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। लक्ष्मण सिंह पुत्र मथुरा सिंह टाना सिमकोना का रहने वाला था। उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। बीती रात बुजुर्ग ने घर पर सल्फास खा लिया। सीएचसी कांडा लाने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा जाएगा, अभी पंचनामा के लिए पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह अपनी बीमारी से काफी परेशान रहते थे, इससे पहले वे किसी मंदिर में पुजारी थे, 2 साल पहले बीमारी के कारण पुजारी का काम भी छोड़ दिया था। मृतक के बेटे ने बताया कि कल रात खाना खाने के बाद उन्होंने बताया कि वह (दमे) स्वांस की इस बीमारी से बीमारी से काफी परेशान हो चुके हैं। वे इस जिंदगी से ऊब चुके हैं और उन्होंने सल्फास का सेवन कर लिया है। सल्फास के सेवन के बाद उन्होंने अस्पताल चलने से भी साफ मना कर दिया था। जैसे तैसे उन्हें अस्पताल लाया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments