HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : ट्रेन की चपेट में आने से भाई की...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : ट्रेन की चपेट में आने से भाई की मौत, बहन गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

यहां रेलवे ट्रेक पार कर रहे भाई—बहन ट्रेन की चपेट में आ गये, जिसमें भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन गम्भीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार के लक्सर की है। छठ पूजा मना कर लौट रहे भाई—बहन ओवर ब्रिज में ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे एक परिवार की त्योहार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्सर सोसाइटी रोड निवासी अरविंद कुमार का परिवार छठ पूजा के लिए शुगर मिल में आया था। पर्व संपन्न होने के बाद यह लोग घर लौट रहे थे। भाई-बहन रेलवे लाइन पार करने लगे, तभी एक ट्रेन तेज रफ्तार से आ गयी, जिसकी चपेट में दोनों आ गये। दोनों घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बीच लड़के की मौत हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश शाह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं लड़की की हालत अब भी गम्भीर है। बच्चों के पिता अरविंद कुमार एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments