HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : दमुवाढूंगा पनचक्की के पास गैस पाइप बिछाने के चक्कर...

हल्द्वानी न्यूज : दमुवाढूंगा पनचक्की के पास गैस पाइप बिछाने के चक्कर में टूटी पेयजल लाइनें, वार्डवासी गुस्से में

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां के दमुवाढूंगा के पास पनचक्की चौराहे के नजदीक मुखानी-पनचक्की चौराहा मुख्यमार्ग के एक साइड बिछ रही गैस पाइप लाइन के कारण लोगों को हो रही परेशानी के खिलाफ आज स्थानीय सामने आ गए। उनका आरोप है कि कई गैस पाइप बिछाने के लिए कई वर्षों से जमीन के अंदर दबी पेयजल लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जब पाइप लाइनों को ठीक करने की बात हुई तो ठेकेदार के कर्मचारियों ने लोहे के पाइपों की जगह रबड़ के पाइपों के सहारे फौरी तौर पर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी, लेकिन वाहनों के दवाब से रबड़ के पाइप एक ही रात में फट गए।

इसके अलावा जेसीबी से खुदाई के कारण पेयजल लाइनों में हुई लीकेज को भी ठीक नहीं किया जा रहा है जिससे पेयजल यूंही बर्बाद होकर नालियों में जा रहा है। आज इस शिकायत को लेकर जब स्थानीय लोग गैस पाइप बिछा रही कंपनी के कार्यालय गए तो ठेकेदार ने रबड़ की पाइप की जगह लोहे की पाइप लगाने के लिए अपने कर्मचारी भेजे। लेकिन पानी की लीकेज बदस्तूर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस पाइप बिछाने का वे स्वागत करते हैं लेकिन इससे पेयजल लाइनों को क्षतिग्रसत कर देने से समस्या और बढ़ गई है। फिलहाल ठेकेदार के कर्मचारी क्षेतिग्रस्त पाइपों को ठीक करने में जुटे हुए हैं।

इससे पहले गैस पाइप बिछाने के लिए खुदाई के दौरान निकली मिट्टी को कहीं और ले जाते समय ठेकेदार के कर्मचारियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया इसकी शिकायत ठेकेदार से की गई। वार्ड वासियों का कहना था कि मिट्टी का व्यापार नहीं करने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments