HomeBreaking Newsसाहब ! इन चार सालों में गांव की सड़क तो बनी नही,...

साहब ! इन चार सालों में गांव की सड़क तो बनी नही, उलटा तोड़ दिये संपर्क मार्ग और पेयजल लाइनें, ग्रामीणों ने Sdm से की शिकायत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

यहां ग्राम सिरसा, सुयालबाड़ी में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 में शुरू हुआ सड़क मार्ग का निर्माण अधर में लटका हुआ है। सड़क मार्ग से यहां के वाशिंदे लाभान्तिव तो नही हो पाये, लेकिन उनके आम रास्ते व पेयजल लाइनें जरूर क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

आरोप है कि बार—बार आग्रह के बावजूद संबंधित ठेकेदार द्वारा इन्हें Repair नही किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस आशय की लिखित शिकायत अब तहसील कोश्याकुटोली में एसडीएम से की है।

Uttarakhand : महामारी घोषित होने के बाद अब Black fungus के उपचार के लिए प्रदेश के 12 hospitals अधिकृत

एसडीएम को दिए गये ज्ञापन में कहा गया है कि मार्ग निर्माण के नाम पर सिरसा में कई पुराने संपर्क मार्ग व परंपरागत पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं। ठेकेदार व उसके आदमी सिर्फ आश्वासन देते आये हैं, इन्हें दुरूस्त नही किया जा रहा है।

यह भी आरोप लगाया कि ग्राम सभा की भूमि से अवैध खनन कर पत्थरों की निकासी की जा रही है। जिससे ग्राम सभा की नाप भूमि, मकान, गौचर व अन्य उपयोगी भूमि को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

Uttarakhand : अंतराष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर तोताराम चढ़ा STF and FD team के हत्थे, गिरफ्तारी के बाद खुले यह राज….

उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की बैठक के बाद यह शिकायत पुलिस चौकी क्वारब, वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गोला क्षेत्र नथुवाखान, प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल से भी लिखित रूप में की गई है। फिर भी आज की तारीख में भी अवैध रूप से पत्थरों की निकासी जारी है। स्थानीय चौकी इंजार्च ने भी यहां निरीक्षण किया था और असंतोष भी जाहिर किया था।

उत्तराखंड : स्कूटी समेत खाई में जा गिरी लड़कियां, एक की मौत, दूसरी गम्भीर

ग्रामीणों ने एसडीएम से स्वयं आकर क्षेत्र का निरीक्षण कर यथोचित कार्रवाई करने की मांग भी की है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान इंदू, सरपंच आनंद सिंह जीना, अनीता जीना, मंजू देवी, चंदन सिंह, विनोद कुमार सहित दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Almora Breaking : सड़क किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

उत्तराखंड : स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा अब 28 मई को, हर जनपद में होंगे परीक्षा केंद्र

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments