HomeUttarakhandAlmoraइंटरनेशनल चैंपियनशिप : अल्मोड़ा की अदिति भट्ट का शानदार प्रदर्शन, पहुंची सेमी...

इंटरनेशनल चैंपियनशिप : अल्मोड़ा की अदिति भट्ट का शानदार प्रदर्शन, पहुंची सेमी फाइनल में

ADVERTISEMENTS
  • 46 वीं विक्टर ऍफ़ जेड फोर्त्ज़ा हंगेरियन इंटरनेशनल चैंपियनशिप -2021

सीएनई रिपोर्टर

बुडाओर्स, हंगरी में चल रही 46 वीं विक्टर ऍफ़ जेड फोर्त्ज़ा हंगेरियन इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2021 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड की अदिति भट्ट ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सेमी फाइनल में स्थान बना लिया है।

उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि कवार्टर फाइनल में अदिति भट्ट ने थाईलैंड की खिलाड़ी सिरदा रुन्ग्पिबुन्सोपित को सीधे सेटों में आसानी से 21-14 व 21-17 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाते हुए पदक की दौड़ में शामिल हो गई। प्री कुवार्टर में अदिति ने सर्बिया की गेर्गाना पव्लोना को भी सीधे सेटों में 21-14 व 21-17 से हराया था। सेमी फाइनल में अदिति की टक्कर हमवतन खिलाड़ी तान्या हेमंत से होगी।

अदिति भट्ट ने पिछले महीनें उबर कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। आदिती भट्ट के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार व खेल प्रेमियों ने अदिति भट्ट को बधाई देते हुए सेमी फाइनल के लिए शुभकामनायें दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments