HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग :बृजलाल, कृष्णा और सेंट्रल हास्पिटलों को मिली समर्पित कोविड स्वास्थ्य...

हल्द्वानी ब्रेकिंग :बृजलाल, कृष्णा और सेंट्रल हास्पिटलों को मिली समर्पित कोविड स्वास्थ्य केन्द्र की कैटेगरी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से शासन ने जनपद के तीन चिकित्सालयों सेंट्रल हाॅस्पिटल, बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर व कृष्णा हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु चिन्हित करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड शासन ने हल्द्वानी के सेंट्रल हाॅस्पिटल, बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर व कृष्णा हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को समर्पित कोविड स्वास्थ्य केन्द्र (डीसीएचसी) कैटेगरी में शर्तों के साथ चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्हित तीनों चिकित्सालयों में कोविड-19 के रोगियों के उपचार की सूचनाओं को covid19.nhp.gov.in पोर्टल एवं कोविड फैसिलिटी एप पर अपलोड करने हेतु लाॅगइन आईडी क्रेडेशियल एवं सम्बन्धित मोबाईल नम्बर, पासवर्ड उपलब्ध करा दिये गये हैं।
जिलाधिकारी बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.भागीरथी जोशी को निर्देश दिए कि वे डीसीएचसी में चिन्हित चिकित्सालयों में कोविड-19 के रोगियों के उपचार की सूचनाऐं नियमित पोर्टल एवं एप पर अपलोड कराने के निर्देश दें।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments