HomeBreaking Newsअमेरिका में जहाज के टकराने से ब्रिज ढहा, शिप पर मौजूद सभी...

अमेरिका में जहाज के टकराने से ब्रिज ढहा, शिप पर मौजूद सभी 22 लोग भारतीय

ADVERTISEMENTS

बाल्टिमोर | अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की’ ब्रिज ढह गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुल से टकराने के बाद जहाज में आग लग गई। सिंगापुर के झंडे वाला यह जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

शिप मैनेजमेंट कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप ने बताया कि 2 पायलट समेत सभी 22 क्रू मेंबर्स भारतीय थे। इनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ है। शिप के ब्रिज के टकराने से किसी भी तरह का पॉल्यूशन भी नहीं हुआ।

इसे रवाना हुए कुछ ही समय हुआ था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था। जहाज का नाम दाली बताया जा रहा है। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां और लोग पानी में गिरे। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक अब तक 7 लोग लापता हैं, 2 लोगों को पानी से निकाला गया। इनमें एक की हालत गंभीर है।

पानी में गिरे लोगों की जान बचाने लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैरीलैंड के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने बताया है कि हादसे के वक्त कई कर्मचारी भी ब्रिज पर मौजूद थे। वो रिपेयरिंग से जुड़ा कुछ काम कर रहे थे।

दाली जहाज 948 फीट लंबा, 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था

अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पुल पर कितने लोग मौजूद थे और वे अब किस स्थिति में हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक रोक दिया गया है। दाली जहाज 948 फीट लंबा था। फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।

जहाज का क्रू सुरक्षित, टक्कर की वजह साफ नहीं

दाली जहाज के मालिकाना हक वाली कंपनी ने बताया कि जहाज पर मौजूद दोनों पायलट समेत पूरा क्रू सुरक्षित है। इन्हें चोट नहीं आई है। जहाज और पुल के बीच टक्कर का कारण अभी सामने नहीं आया है। जहाज के मालिक और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, बाल्टिमोर हार्बर में पानी का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। अमेरिका के सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल के मुताबिक, 21 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने पर शरीर का टेम्प्रेचर भी तेजी से गिरता है। इसकी वजह से पानी में डूबे लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments