HomeBreaking Newsब्रेकिंग: भयंकर सड़क हादसा, डंपर ने SBI RSETI निदेशक को कुचला, मौत

ब्रेकिंग: भयंकर सड़क हादसा, डंपर ने SBI RSETI निदेशक को कुचला, मौत

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड / पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ नगर में शनिवार शाम एक भयानक सड़क हादसा हो गया। खनन सामग्री ले जा रहे एक डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान SBI RSETI (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के निदेशक गजेंद्र सिंह (42 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे ऐंचोली-चंडाक मार्ग पर हुई। चंडाक की ओर जा रहे एक डंपर ने घर लौट रहे निदेशक गजेंद्र सिंह की स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से मेरठ के रहने वाले गजेंद्र सिंह अपनी पत्नी और नाबालिग बच्चों के साथ नगर के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है, और पत्नी तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कार्रवाई:

पिथौरागढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments