HomeBreaking Newsब्रेकिंग : भारत-पाकिस्तान जंग के बीच चारधाम हेली सेवा पर लगी रोक

ब्रेकिंग : भारत-पाकिस्तान जंग के बीच चारधाम हेली सेवा पर लगी रोक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच सुरक्षा कारणों से उत्तराखंड सरकार ने चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल से गंगोत्री धाम कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। चारधाम यात्रा सुचारू चल रही है, लेकिन लेकिन अब उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा के लिए सभी हेलिकॉप्टर सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने एहतियाती उपायों के तहत केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए सभी हेली सेवाओं को रोकने का आधिकारिक आदेश जारी किया है। ज्ञात रहे कि 08 मई को हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी।

भारत—पाकिस्तान जंग के चलते फैसला !

बताना चाहेंगे कि भारत-पाकिस्तान तनाव लगातार बढ़ रहा है। बिना किसी घोषणा के बावजूद दोनों देशों के बीच जंग के हालात हैं। सीमाओं पर हालात तनावपूर्ण हैं। इसी स्थिति के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने राज्य की सीमाओं पर अलर्ट बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे क्षेत्रों में तैनात प्रशासनिक इकाइयों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं। हाई लेवल मीटिंग में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं।

बताना चाहेंगे कि इस साल अक्षय तृतीया के दिन यानी 30 अप्रैल से गंगोत्री धाम कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हुआ है। 30 अप्रैल को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुले थे। 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बाबा बदरी विशाल के कपाट अगले 6 महीने के लिए खोले गए हैं। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं, आंकड़ों की बात करें तो 9 मई शाम 7 बजे तक कुल 4 लाख 44 हजार 115 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं। केदारनाथ श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख 87 हजार के पार हो गई है। बदरीनाथ धाम में 90,167 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री में 92,144 श्रद्धालु और मां गंगा के धाम मंगोत्री में 73,850 श्रद्धालु दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं।

देहरादून एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई

आपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। हालांकि, एयरपोर्ट से सभी उड़ाने सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) देहरादून हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए तैनात है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments