HomeAccidentBREAKING NEWS: क्वारब में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्कूटी सवार गंभीर

BREAKING NEWS: क्वारब में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्कूटी सवार गंभीर

बाइक सवार एक बालिका भी चोटिल

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा हादसा

CNE REPORTER, क्वारब: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित क्वारब डेंजर जोन में आज रविवार दोपहर एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। पहाड़ी से गिरे विशालकाय बोल्डर की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक बालिका के सिर पर भी चोट आई है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

स्कूटी के उड़े परखच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे CNE संवाददाता अनूप सिंह जीना अपनी सुपुत्री के साथ बाइक से अल्मोड़ा से सुयालबाड़ी की ओर जा रहे थे। क्वारब में भारी जाम लगा था। जैसे ही जाम खुला और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, अचानक पहाड़ी से एक भीमकाय बोल्डर मौत बनकर नीचे गिरा। यह बोल्डर अनूप सिंह जीना की बाइक को हल्के से छूते हुए पीछे से आ रही एक स्कूटी पर जा गिरा

बोल्डर की सीधी टक्कर से स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के कूल्हे में गंभीर फ्रैक्चर की आशंका है। वहीं, इसी बोल्डर से टूटकर निकले पत्थर का एक टुकड़ा अनूप सिंह जीना की बिटिया के सिर पर जा लगा, जिससे उसे भी सूजन और चोट आई है।

भारी भरकम बोल्डर गिरने से स्कूटी पूरी तरह तहस-नहस हो गई।

लापरवाही की इंतहा: भारी ट्रैफिक के बीच चल रही थी मशीन

हादसे ने एनएच (NH) के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। CNE संवाददाता ने मौके से बताया कि:

“जब दोपहर के समय क्वारब में सैकड़ों वाहन गुजर रहे थे, तब पहाड़ी के ऊपर पोकलैंड मशीन से खुदाई का काम चल रहा था। इसी लापरवाही के कारण बोल्डर सीधे भीड़ के बीच आ गिरा।”

अधिकारियों का सख्त रुख: होगी कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिशासी अभियंता ने इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि संबंधित एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दिन के समय किसी भी प्रकार का पहाड़ी कटान या मशीन से कार्य न किया जाए और केवल रात्रि के समय ही कार्य किया जाए। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में भर्ती हैं घायल

फिलहाल स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से स्कूटी सवार युवक को तत्काल निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद से हाईवे पर दहशत का माहौल है। घायल को बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले गए हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके मुंह से खून भी गिर रहा है। घायल का नाम 40 वर्षीय भगवत राम बताया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक के पांव में फ्रेकचर है। जांघ के पास भी गंभीर चोट है। वह पिलखोली का रहने वाला है।

इधर बताया गया है कि घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments