HomeBreaking Newsब्रेकिंग: खैरना में चला इवनिंग स्टॉर्म, शराब पीने—पिलाने वाले आये चपेट में

ब्रेकिंग: खैरना में चला इवनिंग स्टॉर्म, शराब पीने—पिलाने वाले आये चपेट में

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी

नैनीताल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत आज खैरना चौकी पुलिस ने सायंकालीन औचक निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने—पिलाने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान कुल 08 चालान करते हुए 3 हजार 300 रूपये का शुल्क वसूला गया।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर इन दिनों संपूर्ण जनपद में पुलिस इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत लगातार चेकिंग कर रही है। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन, रेश ड्राइविंग के अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने और पिलाने वालों की खबर ली जा रही है। निर्देर्शों के अनुपालन में आज चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सायंकालीन चेकिंग के माध्यम से होटल, ठेला एवं रेहड़ी इत्यादि सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने व पिलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 08 चालान हुए, जिसमें 3 हजार 300 रूपये का शुल्क वसूल किया गया। चौकी पुलिस के अनुसार MV ACT के तहत 05 चालान कर 3000 संयोजन शुल्क वसूला गया, जबकि कोविड-19 के 03 चालान कर 300 रूपये संयोजन शुल्क वसूला। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चौकी इंचार्ज ने भविष्य में ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का अनुपालन सख्ती के साथ कराया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments