HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : अराजक तत्वों ने फोड़ा ऑल्टो का शीशा, पुलिस में...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : अराजक तत्वों ने फोड़ा ऑल्टो का शीशा, पुलिस में तहरीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां धारानौला में किन्हीं शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो टैक्सी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे वाहन स्वामी को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने कोतवाली में इस आशय की तहरीर दी है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

अल्मोड़ा के ग्राम सुनौली के रहने वाले व हाल निवासी तल्ला दन्या धारानौला पूरन राम पुत्र बची राम ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह टैक्सी चालक हैं। धारानौला से हल्द्वानी वह टैक्सी चलाया करते हैं और यह उनके रोजगार का एकमात्र जरिया है। उन्होंने कहा कि रोज शाम को वह अपना वाहन सरस्वती बेकरी के पास खड़ा कर घर को जाते हैं।

गत दिवस शुक्रवार को भी शाम 7.30 बजे उन्होंन रोज की तरह अपनी ऑल्टो संख्या UK 01 TA 3740 को सरस्वती बेकरी के सामने रूबी चिकन शॉ के बगल में खड़ा किया था। जिसके बाद वह घर चले गये थे। आज सुबह 08 बजे वह टैक्सी के पास आये तो देखा कि वाहन का फ्रंट शीशा किसी के द्वारा तोड़ा गया है तथा टायर के नट भी खोल रखे हैं। उन्होंने कहा कि वाहन क्षतिग्रस्त किये जाने से उन्हें करीब 10 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। वह एक गरीब व्यक्ति हैं और इस घटना से बहुत व्यथित हैं। उन्होंने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए अराजक तत्वों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments