HomeBreaking Newsनशे की चेन तोड़ो, साइबर अपराध पर लगाम कसो : वी. मुरुगेशन

नशे की चेन तोड़ो, साइबर अपराध पर लगाम कसो : वी. मुरुगेशन

ADVERTISEMENTS

एडीजी अपराध वी. मुरुगेशन ने पुलिस कप्तानों को दिए सख्त निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

नैनीताल पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में गुरुवार को एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड वी. मुरुगेशन (ADG Crime V. Murugeshan) ने कुमाऊं रेंज के पुलिस कप्तानों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में महिला अपराध, नशा तस्करी, साइबर फ्रॉड, चोरी और नकबजनी जैसे मामलों पर विशेष चर्चा हुई और पुलिस अधिकारियों को त्वरित व कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
V. Murugeshan Meeting

एडीजी ने कहा कि महिला अपहरण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और विवेचना संवेदनशीलता के साथ की जाए। चोरी और नकबजनी के मामलों में शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा बरामदगी भी कराई जाए। आर्म्स एक्ट के तहत अवैध असलहों की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नशा तस्करी पर सख्त रुख अपनाते हुए एडीजी ने कहा कि अवैध नशे की सप्लाई चेन पर पूरी तरह रोक लगे और मैदानी जनपदों में एंट्री पॉइंट्स व बैरियरों पर लगातार चेकिंग हो। साइबर अपराधों पर भी पैनी नजर रखने और हेल्पलाइन 1930 को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही गई।

उन्होंने लंबित विवेचनाओं और विभागीय कार्यवाहियों को समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही जनपदों में बरामद अज्ञात शवों की शिनाख्त प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।

अपराध समीक्षा बैठक में आईजी कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा, एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा, एसपी पिथौरागढ़ अशोक ए गणपति और रेखा यादव, एसपी बागेश्वर आर. चंद्रशेखर घोड़के तथा एसपी क्राइम ऊधमसिंहनगर निहारिका तोमर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments