HomeBreaking Newsलड़कों में चढ़ा शराब का सुरूर, बीच बाजार करने लगे हंगामा, 03...

लड़कों में चढ़ा शराब का सुरूर, बीच बाजार करने लगे हंगामा, 03 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। खैरना बाजार में शराब के नशे में हंगामा करना तीन युवकों को बहुत भारी पड़ गया। इन युवकों पर शराब का सुरूर कुछ ऐसा चढ़ा कि इन्होंने शांति-व्यवस्था भंग कर दी। लोगों व गश्त पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने। तब पुलिस ने तीनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के अनुसार खैरना बाजार में दीपक रैस्टोरेंट के पास सड़क किनारे सरेआम तीन नव युवक शराब के नशे में मदहोश दिखाई दिए। यह लोग सरेराह हंगामा कर उधम मचा रहे थे। जिससे इलाके की शांति भंग हो गई। इन युवकों को स्थानीय पुलिस एवं राहगीरों द्वारा समझाने का काफी प्रयास किया गया। इसके बावजूद शराब के नशे में यह लड़के अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।

जिस पर चौकी खैरना में तैनात अपर उप निरीक्षक गिरीश टम्टा व कांस्टेबल राजेंद्र सती द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर​ लिया गया। गिरफ्तार युवकों में जगदीश सिंह नेगी उम्र 32 वर्ष पुत्र मदन सिंह नेगी। पुष्कर सिंह नेगी उम्र 19 वर्ष पुत्र नर सिंह नेगी तथा प्रेम सिंह नेगी उम्र 21 वर्ष पुत्र बचे सिंह शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी में कार्रवाई की गई है। यह तीनों नव युवक ग्राम कुमान, सिरकोट, जिला अल्मोड़ा के निवासी हैं।

मौसम का तात्कालिक पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments