HomeBreaking Newsलालकुआं अपडेट : सीमैप परिसर में मिले मृत हाथी के दोनों दांत...

लालकुआं अपडेट : सीमैप परिसर में मिले मृत हाथी के दोनों दांत सलामत, शरीर पर नहीं कोई चोट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा। पंतनगर क्षेत्र में करीब 8 वर्षीय नर हाथी का शव पड़े होने की सूचना से वन विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर तराई केंद्रीय वन विभाग गोला रेंज की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच व कार्यवाही शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के पंतनगर सीमैप परिसर क्षेत्र में कुछ लोगों ने हाथी का शव पड़ा देखा। स्थानीय लोगों की जानकारी पर सीमैप के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग रेंजर आर पी जोशी को हाथी की मौत की सूचना दी। हाथी की मौत की सूचना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची।

जांच के बाद हाथी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिलने तथा हाथी के दोनों दांत सुरक्षित मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौत के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों के अनुसार संभवत अनुमान लगाया जा रहा है कि बीमार होने के चलते तथा किसी जहरीले सांप द्वारा कांटे जाने के बाद हाथी की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल अधिकारियों द्वारा हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।

इससे पहले की खबर

लालकुआं। लालकुआं और पंतनगर सीमा पर स्थित दवाई फार्म के पास एक हाथी का शव मिला है। आज सुबह मार्निंग वाक पर निकले युवकों ने हाथीे शव को देखकर वन विभाग को मामले की जानकारी दी। इधर दवा फार्म के कर्मचारियों ने भी वनाधिकारियों को हाथी का शव पड़ा होने की जानकारी दी है। मृत हाथी नर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments