HomeUttarakhandBageshwarBreaking: बागेश्वर के सुंदरढूंगा ग्लेशियर में दिखा शव, प्रशासन की टीम रवाना

Breaking: बागेश्वर के सुंदरढूंगा ग्लेशियर में दिखा शव, प्रशासन की टीम रवाना

ADVERTISEMENTS

— नौ माह बाद गाइड खिलाफ सिंह का शव मिलने का दावा
— अक्टूबर 2021 में हुआ था हादसा, पांच पर्यटक मारे गए थे
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
अक्टूबर 2021 को सुंदरढूंगा ग्लेशियर गए गाइड का शव नौ महीने बाद मिला है। मृतक के परिजनों ने पूर्व में खिलाफ सिंह को ढूंढने के लिए ग्लेशियरों की खाक छान डाली, किंतु उनके हाथ निराशा ही लगी। इस बीच गर्मी के कारण बर्फ पिघलने से उस इलाके में रास्ते दिखाई देने लगे, तो परिजनों ने एक बार फिर सर्च अभियान चलाया। तीन दिन के सर्च अभियान के चलते गत शुक्रवार की देर सांय उन्हें रास्ते से कुछ हटकर एक व्यक्ति का शव मिला। जिसे मृतक के भाई ने पोर्टर खिलाफ सिंह का होने का दावा किया है। इसकी सूचना उसने पुलिस और प्रशासन को दी है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। मार्ग खराब होने से उन्हें वहां पहुंचने में समय लग रहा है। प्रशासन की टीम के पहुंचने पर ही पुष्टि होगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि 15 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल का पांच सदस्यीय दल पिंडारी व सुंदरढूंगा ग्लेश्यिर की साहसिक यात्रा पर गया था। उनके साथ जैंतोली गांव निवासी खिलाफ सिंह दानू बतौर गाइड गए थे। बाद में मौसम खराब होने पर पांच बंगाली पर्यटकों की बर्फ में दबने से मौत हो गई थी। उनके शवों को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने 7 दिन बाद प्रशासन के सहयोग से खोज लिया था, लेकिन तब गाइड दानू लापता हो गए थे। नौ महीने बाद सुंदरढूंगा में उनके शव मिलने की सूचना है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि मृतक के भाई आंनद सिंह और कुछ ग्रामीण एक सप्ताह पहले सुंदरढूंगा शव खोजने के लिए गए थे। उन्हें वहां की भौगोलिक जानकारी भी है। गर्मी में बर्फ पिघलने के कारण उन्हें दो दिन पहले एक शव मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस और प्रशासन को दे दी है।

सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जब टीम पुष्टि करेगी, उसके बाद ही शव उठाया जाएगा। वही गांव के चंदन दानू ने बताया कि प्रशासन की पुष्टि के बाद शव कठेलिया तक लाया जाएगा। वहीं उसका पोस्टमार्टम होगा। कपकोट के एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों वार्ता हुई है। जिन्होंने शव को गाइड खिलाफ सिंह का होने का दावा किया है, किंतु सही जानकारी प्रशासन व राजस्व पुलिस की टीम के वहां पहुँचने के बाद ही पता चलेगी। वही पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से गाइड के शव मिलने की सूचना दी है। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments