HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : व्यापार मंडल ने किया नव छात्र संघ के पदाधिकारियों को...

अल्मोड़ा : व्यापार मंडल ने किया नव छात्र संघ के पदाधिकारियों को सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✒️ नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने तहसील वापसी पर आंदोलन को दिया समर्थन

✒️ बाजार बंदी कल 26 दिसंबर को, छात्र संघ का पूर्ण समर्थन

अल्मोड़ा। आज नगर व्यापार मंडल द्वारा यहां एक होटल मे नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान छात्र ने कल तहसील वापसी के मुद्दे को लेकर आहूत बाजार बंदी को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

इस मौके पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र हितों व समस्याओं के निवारण के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। सभी ने व्यापार मंडल की तहसील को पुनः महल मे स्थापित करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन और जनहित की इस लड़ाई मे अपना पूर्ण समर्थन दिया। कल सोमवार के बाजार बंद में अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देने की घोषणा की।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

छात्र नेताओं ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होकर जनहित में अपना पूर्ण समर्थन वह देंगे। इस मौके मै व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह व सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। साथ ही छात्र संघ अध्यक्ष पंकज सिंह कार्की, सचिव गौरव व सचिव गौरव भंडारी, महिला छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटोला, उपाध्यक्ष पंकज फर्तियाल, कोषाध्यक्ष अमित फार्टियाल, उपसचिव करिश्मा तिवारी, सांस्कृतिक संयोजक नितिन रावत, गोपाल चम्याल, नरेंद्र विक्की, उज्वल, ललित आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments