HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बलिदान दिवस पर स्वामी लक्ष्मणानंद का पुण्य स्मरण, धर्म जागरण...

अल्मोड़ा : बलिदान दिवस पर स्वामी लक्ष्मणानंद का पुण्य स्मरण, धर्म जागरण समन्वय विभाग अल्मोड़ा, उत्तराखंड द्वारा रक्तदान व पौधारोपण, तमाम जनपद व तहसीलों में भी कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

अल्मोड़ा। जीवन पर्यन्त हिंदू धर्म के उत्थान के लिए समर्पित रहे महान संत स्वामी लक्ष्मणानंद का बलिदान दिवस आज सादगी के साथ मनाया गया। कृतज्ञ हिंदू वीरों ने उनका पुण्य स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य कार्यक्रम के तौर पर धर्म जागरण समन्वय विभाग कुमाऊं क्षेत्र द्वारा अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, रानीखेत, पिथौरागढ के नगर एवं विकास खण्डों में श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान व पौधारोपण किया गया। ज्ञात रहे कि स्वामी लक्ष्मणानंद ने अपना संपूर्ण जीवन हिन्दू धर्म के उत्थान हेतु समर्पित किया था। वे हिंदू धर्म के विस्तार हेतु क्रियाशील रहे। प्रांत प्रमुख आचार्य ऋतुराज के निर्देशानुसार आज रविवार को अल्मोड़ा में प्रातः 10 बजे से धर्म जागरण के 11 सदस्यों द्वारा धर्म जागरण परियोजना विभाग प्रमुख मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में कुमाऊं क्षेत्र प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, सांस्कृतिक प्रमुख कैलाश चंद्र भट्ट (हेमंत), सम्पर्क प्रमुख सुनील कुमार, ज़िला संयोजक दीपक वर्मा, नगर संयोजक गिरिराज साह, नगर सह-संयोजक हेम गुरूरानी, नगर संपर्क प्रमुख सूरज वाणी, ललित किशोर पंत, खण्ड संयोजक लमगड़ा नन्दन सिंह फर्त्याल, खण्ड संयोजक हवालबाग बहादुर सिंह लटवाल, खण्ड संयोजक धौलादेवी शंकर जोशी, खण्ड संयोजक ताकुला मोहन सिंह डंगवाल, चन्दन लटवाल, अमरिका महतो, अभिनव साह, पंकज खम्पा, हिम्मत सिंह, पूरन सिंह, निर्मल भट्ट, जीत उपाध्याय, दीपक साह, हिमांशु साह,नीरज तिवारी, अतुल वर्मा, शनि साह, पवन कनवाल, गोपाल तिवारी, दीवान लटवाल, ललित कनवाल, दीपक तिवारी, किशन गुरुरानी सुन्दर लटवाल, ज़िला संघ चालक आदि मौजूद रहे। रक्तदान के बाद धर्म जागरण समन्वय विभाग अल्मोड़ा के सदस्यों द्वारा लोधिया-चौसली कालिका मंदिर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस दौरान कई उपयोगी प्रजाति के वृक्ष पौध रोपे गए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments