HomeBreaking Newsभवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर नावली के पास यातायात के लिए खुला अवरुद्ध मार्ग

भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर नावली के पास यातायात के लिए खुला अवरुद्ध मार्ग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 वाहनों का आवागमन शुरू

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

भारी बारिश के बाद यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर नावली के पास भारी मलबा आने से मार्ग अचानक अवरुद्ध हो गया, जिसे खोलने में कई घंटे लग गये। काफी मशक्कत के बाद अब यात्रियों के लिए यह मार्ग पुन: खोल दिया गया है।

भवाली से अल्मोड़ा मार्ग नावली काकड़ीघाट के पास मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया। हाईवे पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती गई। नावली के पास जैसे ही मार्ग बंद हुआ निर्माण कंपनी द्वारा जेसीबी लगाकर मलबा हटाने की कार्रवाई की गई। इस काम में कई घंटों का समय लग गया और आखिरकार मार्ग पुन: खोल दिया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज खैरना दिलीप कुमार भी मौके पर ही मौजूद रहे। नावाली के पास यह मार्ग तड़के सुबह 02 बजे बंद हो गया था, जबकि काफी मशक्कत के बाद यह मार्ग आज सुबह 09 बजे तक खोला जा सका। उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के चलते बहुत से लिंक मार्ग भी बंद हो गये थे जिन्हें खोले जाने की कार्रवाई गतिमान है। बता दें, कि यहां मार्ग बंद होने से बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई थी। रोडवेज की एक यात्री बस भी मार्ग में मलबा आने के कारण फंस गई थी। जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments