HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : ब्लाॅक प्रमुख हीरा रावत ने किया अलेक्जेंडर प्रजाति के...

Ranikhet News : ब्लाॅक प्रमुख हीरा रावत ने किया अलेक्जेंडर प्रजाति के 02 हजार फल पौधों का वितरण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE REPORTER, ALMORA

ब्लाॅक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत द्वारा आज न्याय पंचायत चौकुनी के तमाम ग्राम प्रधानों को 02 हजार अलेक्जेंडर प्रजाति के फल पौध का निःशुल्क वितरण किया। ज्ञातव्य हो कि ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने काश्तकारों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को आज पूरा किया है। उन्होंने आज आडू, कलमी फल पौध का वितरण किया। प्रभारी उधान सचल दल चिलियानौला भूपाल सिंह बिष्ट द्वारा यह पौध उपलब्ध कराये गये। जिन्हें न्याय पंचायत चौकुनी के 10 गांवों में पौध निःशुल्क योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रधानों व किसानों को निःशुल्क वितरित किये। इस मौके पर ग्राम गुढोली में 200 पौध, ग्राम बगुना 200, रतगल 200, मकड़ों 300, चैकुनी 300, एरोड 200, मनचैडा 200, मौना 200 तथा ग्राम दुगौड़ा 200 पौध वितरित किये गये। पौध वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश आर्या, कमल तिवारी आदि मौजूद रहे। फल पौध वितरण के क्षेत्र के तमाम काश्तकारों व ग्राम प्रधानों ने ब्लाॅक प्रमुख हीरा रावत का आभार जताया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments