HomeUttarakhandAlmoraब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी ने किया खेल महाकुम्भ का उद्घाटन, रोचक मुकाबले

ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी ने किया खेल महाकुम्भ का उद्घाटन, रोचक मुकाबले

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का क्रीड़ा मैदान हवालबाग में ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों को व्यक्तित्व विकास में सहायक बताया। प्रतियोगिता में आज ऊंची कूद, लंबी कूद आदि के मुकाबले हुए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बच्चों से परिश्रम कर जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने को कहा। इस अवसर पर बोलते हुए सह संयोजक डीडी तिवारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष संयोजक पीएस जंगपांगी ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं 13 नवंबर तक संपादित की जाएंगी। इसमें एथीलिटिक्स, बॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं सम्पन्न की जानी हैं।

इस अवसर पर अंडर 14 ऊंची कूद प्रतियोगिता में रिया बिष्ट प्रथम, खुशी गोस्वामी द्वितीय व निशा नेगी तृतीय रही तथा बालक वर्ग में हिमांशु गोस्वामी प्रथम, विजय कुमार द्वितीय व मनीष कनवाल तृतीय रहे। इसी प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में तेजस्वी बोरा प्रथम, रूचि बिष्ट द्वितीय तथा जया बोरा तृतीय रहे। अंडर 21 वर्ग में हिमांशु गोस्वामी प्रथम, विजय कुमार द्वितीय व मनीष कनवाल तृतीय रहे।

अंडर 14 लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रोहन कुमार प्रथम, मोहित नेगी द्वितीय, मनीष ग्वाल तृतीय रहे। अंडर 17 बालक वर्ग में अजय कनवाल प्रथम, प्रियांशु नेगी द्वितीय राहुल कुमार तृतीय रहे। अंडर 21 लंबी कूद प्रतियोगिता में विजय मंगल प्रथम, उमेश खनी द्वितीय व योगेश सिंह तृतीय रहे। गोला फेंक अंडर 14 प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में भावना भाकुनी प्रथम, महक नेगी द्वितीय व सपना लटवाल तृतीय रही। अंडर 17 वर्ग में मयंक रौतेला प्रथम, वीरेंद्र कुमार द्वितीय व मनीष ग्वाल तृतीय रहे। अंडर 21 बालिका वर्ग में बिना बिष्ट प्रथम, किरन जोशी द्वितीय व भावना कांडपाल तृतीय रहे।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ललित महावर, डॉ. कपिल नयाल, मोहन सिंह नेगी, क्रीड़ा प्रभारी धसान सुरेश आर्या, दीप कमल अलमियाँ, डॉ. विद्या कर्नाटक, नवनीत कुमार पांडेय, मोती प्रसाद साहू, तारा दत्त भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडेय, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, डॉ. हेम तिवारी, गीतांजली नयाल, मोनिका जोशी आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रवक्ता डॉ. कपिल नयाल ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments