HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भ्रम की स्थिति पैदा करने से गुस्साए व्यापारी, सरकार का पुतला...

अल्मोड़ा: भ्रम की स्थिति पैदा करने से गुस्साए व्यापारी, सरकार का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में पूर्ण लाकडाउन को लेकर गत 17 जुलाई 2020 को दिनभर असमंजस की स्थिति रही और देर रात फैसला आया। वह भी अस्पष्ट गाइड लाइन के साथ। जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी बात से खफा होकर शनिवार को नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने यहां चैक बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
सरकार से नाराज नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य पूर्वाह्न यहां चैक बाजार में जुटे। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोई सहयोग व्यापारियों को नहीं दे रही है और उल्टा भ्रमित करने वाले फैसले देकर व्यापार को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा शुक्रवार को भी राज्य में पूर्ण लाकडाउन की चर्चा को लेकर असमंजस बना रहा, लेकिन देर रात निर्णय दिया। वह भी भ्रमित करने वाला था। उन्होंने कहा कि निर्णय यथासमय व स्पष्ट लिये जाने चाहिए। जिसकी पूर्व सूचना दी जानी चाहिए। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी ऐसा ही हुआ, तो विरोध होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उप सचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कार्तिक साह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर प्रभारी अनूप गुप्ता, सूरज साह, दीप सिंह डांगी, ज्योति कपूर, राम प्रकाश निरंकारी, राम अवतार, अंकुर बोरा, किशन गुरूरानी, नरेंद्र कुमार, वकुल साह, आशुतोष भट्ट, अंकुर बिष्ट, जयप्रकाश, अंकित आदि व्यापारी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments