HomeBreaking NewsNews Special : मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस एक साथ,...

News Special : मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस एक साथ, लेकिन मौत हुई हार्ट अटैक से, देश में पहली बार देखा गया ऐसा अनोखा केस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

गाजियाबाद। अस्पताल में भर्ती इस मरीज की हालत देख डॉक्टर भी हैरान हो गये थे। वह ब्लैक, व्हाइट व यलो तीनों फंगस से संक्रमित था। इस तरह का यह देश में पहला मामला देखा गया। इससे भी अधिक हैरानी की बात तो यह रही कि उसकी मौत इन तीन फंगस की वजह से नही, बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हो गई।

यह मामला है उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का। यहां देश के एकमात्र ऐसे मरीज की गत दिवस शनिवार को जान गई है, जिसमें तीनों फंगस एक साथ देखे गये थे।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एक सप्ताह और बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू, लेकिन मिलेगी यह छूट, सोमवार को होगा अंतिम फैसला

दरअसल, संजयनगर के जी-ब्लॉक में रहने वाले कुंवर पाल 61 सालको अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पेश आई। उनके फेफड़ों में परेशानी थी, ऑक्सीजन लेवल भी कम होने लगा। फिर भी इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे। बाद में उनकी नाक से अचानक खून निकलने लगा और आंखों में सूजन बढ़ गई।

डॉक्टर्स ने जांच की तो पता चला कि उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण हैं। डॉक्टर बीपी त्यागी ने जांच की तो पता चला कि कुंवर पाल में ब्लैक के साथ व्हाइट और यलो फंगस भी हैं।

उत्तराखंड में सुधर रहे कोरोना के हालात, नए मामलों कमी दर्ज, आज 1927 मरीज हुए ठीक

इधर मृतक के बेटे का आरोप है कि डॉक्टर्स ने फंगस के लक्षण मिलते ही एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लाने को कहा था। पहले दिन तो इंजेक्शन आराम से मिल गया, लेकिन इसके बाद नहीं मिल पाया। लगातार वह इसके लिए प्रशासनिक अफसरों के यहां चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस बीच, उनके पिता की हालत लगातार खराब होते रही और शनिवार को उनकी मौत हो गई। उनका कहना है कि शायद यह इंजेक्शन मिल जाते तो उनकी जान बच जाती।

Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

शानदार पहल : यहां बिना वैक्सीनेशन के नही मिलेगी शराब, अब वाइन शॉप की बजाए टीकाकरण की लाइन में खड़े दिख रहे पियक्कड़

कनाडा के इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल से मिली दफन की गई 215 बच्चों की लाशें, खुदाई का काम जारी

Uttarakhand : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, ​कहा हार्ट अटैक से हो गई मौत, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

CNE National : यहां तीन बच्चों की मां ने एक सिपाही पर लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फिर नहर में कूद दे दी जान

शर्मनाक : पुल से नदी में फेंक दिया कोरोना संक्रमित का शव, एक ने पहनी थी पीपीई किट

Special News : मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस एक साथ, लेकिन मौत हुई हार्ट अटैक से, देश में पहली बार देखा गया ऐसा अनोखा केस

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments