HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : काला कानून है विकास प्राधिकरण, तुगलगी नीति से बाज...

Almora News : काला कानून है विकास प्राधिकरण, तुगलगी नीति से बाज आए सरकार, DDA के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Source: YouTube Shorts

अल्मोडा़-विगत तीन वर्षों से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति आंदोलन की कमान थामे हुए है। आज मंगलवार को यहां गांधी पार्क में धरना दिया गया और इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी का क्रम भी चलता रहा। समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू होने से समूचे पर्वतीय क्षेत्र की जनता को अपने भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति इतनी विपरीत है कि यहां पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लागू किया जाना तर्कसंगत ही नहीं है। समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि स्थानीय लोग संघर्ष समिति के बैनर तले विगत तीन वर्षों से इस इस जनविरोधी काले कानून को वापस लेने की मांग सरकार से कर रहें हैं पर सरकार कुछ भी सुनने को तैयार ही नहीं है। कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपनी तुगलकी नीति से बाज आना चाहिए तथा कैबिनेट में लाकर इस जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पर्वतीय क्षेत्रों से पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण लागू होने से सबसे ज्यादा फजीहत मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की हो रही है।सरकार को सोचना चाहिए कि एक आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति पाई पाई जोड़कर अपने लिए एक छोटे से मकान का सपना देखता है परन्तु ये प्राधिकरण के नियम और शुल्क उसका सपना तोड़ के रख देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तानाशाह सरकार को मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की कोई चिन्ता ही नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अब बिना समय बर्बाद किये इस काले कानून को समाप्त कर जनता को राहत देनी चाहिए। धरने की अध्यक्षता कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिह रौतेला तथा संचालन कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय ने किया। धरने में समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी, हर्ष कनवाल, उपपा की केन्द्रीय सचिव आनन्दी वर्मा, प्रताप सत्याल, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, गोपाल सिंह चौहान, राजू गिरी, पीएस बोरा, आशीर्वाद गोस्वामी, पूरन सिंह मेहरा, चन्द्र मणि भट्ट, ललित मोहन पन्त, महेश आर्या, चन्द्र कान्त जोशी, पूरन तिवारी, एनडी पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments