HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Big Breaking: कुमाऊं में कुमाऊं की काशी से चल पड़ी भाजपा...

Bageshwar Big Breaking: कुमाऊं में कुमाऊं की काशी से चल पड़ी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, भगवान बागनाथ से लिया आशीर्वाद

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

— ऐतिहासिक नुमाईश मैदान में लगा जमावड़ा
— भाजपा सरकारों ने चलाई विकास की लहर—ठाकुर
— बीजेपी भारी जीत दर्ज करेगी—मुख्यमंत्री
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कुमाऊं में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा रविवार को कुमाऊं की काशी बागेश्वर से आज शुरू हो गई। विजय संकल्प यात्रा को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री विशन चुफाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व प्रदेश के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल व विधायक चन्दन राम दास सहित भाजपा पदाधिकारियों ने बागनाथ मंदिर में मंत्रोच्चारण के बाद जलाभिषेक कर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के विजयश्री की कामना करते हुए भगवान बागनाथ से आशीर्वाद लिया।

आगामी 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा रथ को आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऐतिहासिक नुमाईश मैदान से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकास की लहर आज पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में सबसे ज्यादा है। केंद्र और राज्य की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने कोरोना काल मे देश दुनिया मे सफल टीकाकरण अभियान चलाया। उत्तराखंड ही वह राज्य है जहां शतप्रतिशत वैक्सीन सबसे पहले लगाई गई है। जिसमे बागेश्वर जनपद पूरे प्रदेश में टीकाकरण में अव्वल रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल घोटालों मे ही लगी रही। 7 सालो मे विकास युक्त और भष्टाचार मुक्त शासन केवल मोदी जी ने ही दिया है। मोदी सरकार ने 20 महिने तक 80 करोड़ लोगों को राशन मुफत देने का काम किया। उन्होंने मोदी सरकार के तमाम कार्यों का उल्लेख किया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

विजय संकल्प यात्रा कुमाऊं के सभी 6 जिलों तक जाएगी। बागेश्वर से यह रथ कपकोट से होते हुए चौकोड़ी और पिथौरागढ़ जिले में जाएगा। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का यह रथ प्रतिदिन सौ से 150 किमी चलेगी। इसके तहत गढ़वाल में 2660 और कुमाऊं में 1890 किमी की यात्रा तय की जाएगी तथा जगह—जगह सभाएं, नुक्कड़ सभाएं और रोड शो आदि कार्यक्रम होंगे। राज्य के 70 विधानसभाओं में पहले ही एलइडी भेजी गई हैं, जिसमें सरकार का लेखा-जोखा है।

इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में एक लाख करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। सरकार द्वारा महिला, पुरुष, किसानों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केदारनाथ का पुर्ननिर्माण, बड़ी परियोजनाएं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, घस्यारी योजना, कर्णप्रयाग तक रेल लाइन, चारधाम की सड़कें, बागेश्वर-टनकपुर रेलमार्ग की सर्वे और डीपीआर समेत तमाम विकास कार्य राज्य में हुए हैं। उत्तराखंड में चार नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। यह कांग्रेस के समय नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा हरिद्वार व बागेश्वर से शुरू हो रही है। आज जनता की भारी भीड़ बता रही है कि बीजेपी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। घोषणाए जितनी भी की है सब पूरी करने का काम किया जा रहा है।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, विधायक चन्दन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गड़िया,पुष्कर धामी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिंष्ट, पुष्पा देवी, गोविंद दानू, इंद्र सिंह फर्स्वाण, रवि करायत, हरीश रावत, दीपा आर्या, जंगदीश आर्या, राजेन्द्र परिहार, जनार्जन लोहनी, पूरन सिंह गड़िया, चन्दन रावत, दयाल काण्डपाल, रमेश तिवारी, धीरेंद्र परिहार, गौरव दास समेत तमाम पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments