HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 28 जून से चलेगा भाजपा का तीन दिनी प्रशिक्षण वर्ग

Almora News: 28 जून से चलेगा भाजपा का तीन दिनी प्रशिक्षण वर्ग

ADVERTISEMENTS

— वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भाजपा के अल्मोड़ा जनपद के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 28 जून 2022 से शुरू होगा, जो तीन दिन चलेगा और इसमें 12 सत्र होंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने दी है।

श्री रौतेला ने बताया कि 28 जून से 30 जून, 2022 तक चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा, अल्मोड़ा में संचालित किया जाएगा, जिसमें करीब 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री समस्त मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिविर में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण के उदघाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी रहेंगे और इसमें मुख्यमंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं
का मार्गदर्शन मिलने की संभावना भी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए कमेटी गठित की गई है और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नये—नये अनुभवों से रूबरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments