HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : BJP कार्यकर्ताओं ने PWD प्रांतीय खंड की कार्यशैली पर...

Almora News : BJP कार्यकर्ताओं ने PWD प्रांतीय खंड की कार्यशैली पर उठाये सवाल, व्यक्ति विशेष पर खास मेहरबानी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भाजपा कार्यकर्ताओं की जिला मंत्री विनीत बिष्ट के नेतृत्व में यहां हुई बैठक में प्रांतीय खंड लोनिवि की कार्यशैली पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। आरोप लगाया कि लोनिवि द्वारा एक व्यक्ति विशेष को निविदा देने के लिए हर तरह के जोड़—तोड़ किये जा रहे हैं। यदि यही सब चलता रहा तो भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
चौघानपाटा में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में निकाली गई निविदाओं पर राजनैतिक व प्रशासनिक दबाव हावी है। वक्ताओं ने कहा कि जहां एक और उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार मुक्त कार्यों की बात कर रही है वहीं अल्मोड़ा लोक निर्माण विभाग द्वारा व्यक्ति विशेष को निविदा देने के लिए तमाम प्रकार के षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि अगर विभाग बाहरी दबाव से व्यक्ति विशेष को निविदा देता है या किसी को सोच समझकर बाहर करने का प्रयास करता है तो प्रांतीय खण्ड विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा व ऐसे अधिकारियो के खिलाफ पोल खोल कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आरोप लगाया कि कुछ लोग निविदा को रद्द करवाने या फिर व्यक्ति विशेष को दिलवाना चाहते हैं, जो कि निंदनीय है। ऐसे लोगों को भी बेनकाब करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के सुधि कार्यकर्ता करेंगे। जिसके सबूत कार्यकर्ताओ के पास उपलब्ध हैं। ये लोग फोन के माध्यम से लोगों को डराने—धमकाने का कार्य कर रहे हैं जो कि गलत है। ऐसे कृत्यों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में जिला मंत्री विनीत बिष्ट, सभासद मनोज जोशी, सभासद अमित साह, मोनू, सभासद दीप्ति सोनकर, सभासद दीपक वर्मा, रोहित साह, राहुल वोहरा,चन्दन लटवाल, गणेश बगडवाल, रोहित साह, कंचन बिष्ट, राजन बिष्ट, रोहित भोज, मुकुल कुमार, सलमान अंसारी,संदीप शैली, रवि चन्दोला, अखलाक कुरेशी,सकील अहमद,आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments