दिनकर जोशी, सोमेश्वर
विधानसभा सोमेश्वर के कोरोना प्रभावित ग्राम सभाएं चनोली व लखनाड़ी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य एवं ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न किट बांटे। यह वितरण राज्यमंत्री रेखा आर्या के आह्वान पर हुआ। मंत्री ने खुद भी वर्चुअल तरीके से ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी। इसी उपलक्ष्य में भाजयुमो के मंडल कार्यकर्ताओं ने चनौदा अस्पताल में मास्क, सैनिटाइजर व जूस का वितरण किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतापूर्वक 7 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण व बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या के आह्वान पर यह खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सोमेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का दल कोरोना प्रभावित एवं कंटेमेंट जोन ग्राम पंचायत लखनाड़ी व ग्राम पंचायत चनोली में पहुंचा। लखनाड़ी में 60 जरूरतमंद परिवारों एवं ग्राम पंचायत चनोली में 13 जरूरतमंद परिवारों आटा, दाल, तेल व मसाले का किट उपलब्ध कराया। वहीं मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कुशलक्षेम पूछी और हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया।
Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका
खाद्यान्न वितरण में विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य उमा वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशन रावत, लखनाड़ी के प्रधान कुंदन रावत, पूर्व ग्राम प्रधान राम सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान नन्दन गिरी, पंकज जोशी, दीपांशु खाती, सुरेश बोरा व आदि बोरा शामिल रहे।
दूसरी ओर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के आह्वान पर सेवा ही संगठन के तहत भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 7 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राजकीय एलोपैथिक हॉस्पिटल चनोदा में मास्क, सेनिटाइजर और जूस का वितरण किया। जिसमें मंडल महामंत्री नारायण बोरा, मंडल मंत्री कमल कैड़ा, कार्य सिमिति सदस्य विक्रम बोरा आदि शामिल रहे।
उत्तराखंड में सुधर रहे कोरोना के हालात, नए मामलों कमी दर्ज, आज 1927 मरीज हुए ठीक
कनाडा के इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल से मिली दफन की गई 215 बच्चों की लाशें, खुदाई का काम जारी
शर्मनाक : पुल से नदी में फेंक दिया कोरोना संक्रमित का शव, एक ने पहनी थी पीपीई किट
हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

