Someshwar News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने निजी संसाधनों से सोमेश्वर के गांवों के लिए भेजी सामग्री, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वितरण

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने सोमेश्वर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोनाकाल के चलते मदद का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने अब जिला पंचायत क्षेत्र डिगरा के मनसारी नाला क्षेत्रवासियों के लिए अपने निजी संसाधनों से हैंड सैनिटाइजर, N95 मास्क, थर्मल स्कैनर, वेपोरिजर, ऑक्सीमीटर, सोडियम हाइपो क्लोराइड आदि सामग्री प्रदान की है। सामग्री वितरण व सैनेटाइजेशन कार्य की शुरूआत चौड़ा गोलू मन्दिर से हुई। इसके बाद सामग्री डिगरा, चौड़ा, खर्कवालगाव आदि गांवों तक वितरण किया गया।
सामग्री वितरण में भाजपा के सोमेश्वर मंडल के पूर्व अध्यक्ष बिशन सिंह रावत, मंडल मंत्री कैलाश बोरा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विशन राणा, डिगरा जिला पंचायत प्रतिनिधि भूपाल मेहरा, ललित उपाध्याय, गिरीश रावत, ग्राम प्रधान बनोड़ा गोपाल खडाई, ग्राम प्रधान खर्कवालगाव कैलाश खर्कवाल, मंगल पांडे, आनंद सिंह रावत, सरपंच भूलगाँव रतन सिंह, गोपाल मेहरा, अर्जुन बिष्ट कफड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा। भाजपा के सोमेश्वर मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत का आभार व्यक्त किया है।
Haldwani News : हालात सुधरे, एचटीएच में 11 जून से शुरू होगी नॉन कोविड मरीजों की ओपीडी
उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 2717 मरीज हुए ठीक, 546 नए केस, जानें अपने जिले का हाल
उत्तराखंड : दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार, जेल भेजा