HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : नड्डा के नेतृत्व में 2022 में फिर सत्ता हासिल करेंगी...

देहरादून : नड्डा के नेतृत्व में 2022 में फिर सत्ता हासिल करेंगी भाजपा – महाराज

ADVERTISEMENTS

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व संस्कृति और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि नड्डा के उत्तराखंड आगमन से पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। महाराज ने कहा कि जेपी नड्डा के पार्टी अध्यक्ष पद पर सुशोभित होने के बाद भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी सफलता के साथ-साथ 11 राज्यों की 52 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय जे. पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है।

महाराज ने कहा कि उनके उत्तराखंड आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में आज जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निश्चित रूप से नड्डा का यह उत्तराखंड दौरा ऐतिहासिक होगा और भारतीय जनता पार्टी उनके कुशल नेतृत्व में 2022 में उत्तराखंड में ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज भाजपा देश में सबसे बड़ी पार्टी है। आज सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा के हैं। कई राज्यों में हमारी सरकारें हैं। अन्य राज्यों में भी जहां हम सत्ता में नहीं हैं वहां भी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा सत्ता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि नड्डा के पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। इसलिए आने वाले समय में पार्टी उनके नेतृत्व में और मजबूत होकर उभरेगी।

ब्रेकिंग कोरोना : हाल फिलहाल में महामारी की सबसे बड़ी उछाल, 618 नए केस मिले, 10 की मौत, एसटीएच में तीन और साई हॉस्पिटल हल्द्वानी में एक मरीज ने तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments