सोमेश्वर। यहां भाजपा की एक टीम ने सोमेश्वर, पातलीबगड़, रनमन, भगतोला व रवाकोट आदि क्षेत्रों मास्क बांटे और कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। वहीं कोरोना के संदर्भ में शासन—प्रशासन के दिशा—निर्देशों का पालन करने की अपील की। इससे पहले क्वैराली, कोसी, द्वारसों, मजखाली आदि क्षेत्रों में मास्क बांटे जा चुके हैं। टीम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, पुष्कर नयाल, महेंद्र सिंह मेहता, विशन सिंह रावत, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. गोविंद लाल आदि समेत कई लोग शामिल थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।