HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल का फूंका पुतला,...

रानीखेत : आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल का फूंका पुतला, उत्तराखंडी जनता के लिए ‘भिखमंगे’ शब्द के प्रयोग का लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल पर एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल की डिबेट में उत्तराखंडी जनता के लिए ‘भिखमंगे’ शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए यहां गांधी चौक में भाजपा प्रवक्ता का पुतला फूंका।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आप कार्यकर्ता यहां गांधी चौक पर एक​त्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के आने से बुरी तरह घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री, विधायक तमाम तरह की फ्री सुविधा प्रदेश की जनता के टैक्स के पैसे से ग्रहण कर रही है और जैसे ही अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड प्रदेश में सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया तो भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल ने प्रदेश की भोली—भाली जनता का अपमान करते हुए उन्हें भीखमंगे कह दिया। जो की इस पार्टी की प्रदेश की जनता के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को ये भली भांति ज्ञान होना चाहिए कि बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल और रोजगार प्रदेश की जनता का हक है। केवल आपके मंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक को ही क्यों सब फ्री होना चाहिए ?

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की। इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता अतुल जोशी, जगदीश जोशी, संगठन मंत्री संजीव जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, शानू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments