HomeUttarakhandAlmoraAlmora News - जागेश्वर प्रकरण : क्षमा योग्य नही है भाजपा सांसद...

Almora News – जागेश्वर प्रकरण : क्षमा योग्य नही है भाजपा सांसद धर्मेंद कश्यप का कृत्य, पद व पार्टी संगठन से भी बाहर होने चाहिए ऐसे सांसद : देवा भाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तर प्रदेश से बरेली जनपद के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा जागेश्वर धाम में मंदिर समिति के प्रबंधकों व पुजारियों के साथ ​की गई अभद्रता प्रकरण की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

देवभूमि के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने यहां जारी बयान में कहा कि अगाध आस्था के प्रतीक पवित्र जागेश्वर धाम में अभद्र भाषा का प्रयोग और गाली गलोज करना सांसद के मानसिकता व संस्कार को प्रदर्शित करता है। उनके इस तरह के कृत्य से पवित्र धाम की गरिमा को भी ठेस पहुंची है।

देवा भाई ने कहा कि इस मामले में हालांकि राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन जरूरी है कि ऐस तरह की हरकत करने वाले सांसद को भाजपा संगठन से भी बाहर का रास्ता पार्टी नेतृत्व को दिखा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पवित्र धामें में आने वाले पर्यटकों को भी देव मंदिरों की ​गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments