HomeUttarakhandUdham Singh Nagarपंतनगर न्यूज़ : ठेका कर्मचारियों को गुमराह कर रहे है भाजपा विधायक,...

पंतनगर न्यूज़ : ठेका कर्मचारियों को गुमराह कर रहे है भाजपा विधायक, कांग्रेसियों ने सौंपा वीसी को ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

किच्छा/पंतनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक राजेश शुक्ला पर ठेका कर्मचारियों को गुमराह किए जाने का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति को ज्ञापन देते हुए 4 सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय कुलपति को 4 सूत्रीय मांगो का मांग पत्र देते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। विश्वविद्यालय कुलपति को दिए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने छटनी किए गए कर्मचारियों को पद के अनुरूप कार्य दिए जाने, कर्मचारियों को पूर्व की भांति 26 दिन का काम दिए जाने, पोल्ट्री अनुसंधान फार्म की बंद इकाइयों को चालू करने, शोध केंद्रों व विश्वविद्यालय फार्म से प्रति एकड़ की दरों पर कार्य कराने की कार्यवाही पर तुरंत लोग रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने भाजपा विधायक राजेश शुक्ला पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक द्वारा ठेका कर्मियों को लगातार गुमराह करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विधायक द्वारा कुलपति से समझौता कराने का ढोंग किया जा रहा है, वहीं दूसरी भाजपा विधायक द्वारा कृषि मंत्री तथा श्रम मंत्री से मिलकर पंतनगर के ठेका कर्मियों को 26 दिन कार्य दिलाने की मांग करते हुए समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित करा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक पर नौटंकी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका कर्मियों का लगातार उत्पीड़न तथा शोषण हो रहा है। इस दौरान अनुराधा जोशी, अजय चौहान, कन्हैया लाल व रवि जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments