HomeUttarakhandDehradunपंतनगर : भाजपा महिला मोर्चा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात बताई समस्या

पंतनगर : भाजपा महिला मोर्चा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात बताई समस्या

ADVERTISEMENTS

पंतनगर। पंतनगर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल देहरादून पहुंच कर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर पंतनगर विश्वविद्यालय के ठेका कर्मियों को महीने में 26 दिन कार्य देने, वर्ष 2003 पूर्व दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को विवि कर्मी घोषित करने, शान्तिपुरी-अटरिया मार्ग के जीर्णोद्धार करने जैसे समस्याओं पर वार्तालाप किया एवं ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही समाधान का भरोसा दिया है।

इस मौके पर विधायक राजेश शुक्ला, मेयर सुरेश कोली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डीएन यादव, मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अभिमन्यु चौबे, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष आशीष ढाडा, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष महेंद्र, बाल्मीकि विधायक प्रतिनिधि टीकम कौरोगा, समाजसेवी रजनीश पांडे मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments