HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कार्यकर्ताओं के बदौलत आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी—दास, भाजपा की...

Bageshwar News: कार्यकर्ताओं के बदौलत आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी—दास, भाजपा की बागेश्वर ग्रामीण मंडल की बैठक में पहुंचे विधायक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विधायक चन्दन राम दास ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भावना से कार्य करने का ही इनाम है कि आज हमें युवा नेतृत्व के रूप में पुष्कर धामी मुख्यमंत्री मिले है।

भारतीय जनता पार्टी बागेश्वर के ग्रामीण मण्डल की कार्यसमिति में मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक आदरणीय चंदन राम दास ने कहा कि उनकी विधान सभा में अब तक ऐतिहासिक कार्य हुए है। नगर में सरयू व गोमती नदी के दोनो तरफ घाटों का निर्माण कार्य चल रहा है। सरयू नदी में पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जबकि विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालयों में चिकित्सको की तैनाती के साथ आईसीयू यूनिट की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
मुख्य वक्ता के रूप में दर्जा मंत्री शेर सिंह गड़िया ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2020 के लिए अभी से जुटने की अपील करते हुए कहा प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ की तैनाती ही हमारी सफलता का मंत्र है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष खड़क टंगड़िया ने किया। प्रदेश प्रशिक्षण सह संयोजक श्री कुंदन परिहार जिला महामंत्री डॉ. राजेन्द्र परिहार, सहकारी बैंक के डायरेक्टर रघुवीर दफौटी, जिला उपाध्यक्ष दयाल कांडपाल, बालम बिष्ट, इंद्र सिंह फरस्वान, जिला मंत्री जीवंती कांडपाल, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा जगदीश आर्या, जिला महामंत्री युवा मोर्चा आदर्श कठायत, योगेश परिहार कमल खेतवाल, जिला पंचायत सदस्य जेठाई मदन राम सहित समस्त ग्रामीण मण्डल क्षेत्र के सदस्य और या मोर्चा के पदाधिकारी वअनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments