HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की विकास योजनाओं को रोक रही भाजपा...

Almora Breaking: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की विकास योजनाओं को रोक रही भाजपा सरकारः हरीश रावत

  • गुरड़ाबाज में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • भाजपा सरकार को नींद से जगा रही कांग्रेसः कुंजवाल
  • संस्थान का निर्माण अधर में लटकने से चढ़ा कांग्रेस का पारा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले की भनोली तहसील अंतर्गत आज उस जगह कांग्रेसजनों का जमावड़ा रहा, जहां मुंशी हरि प्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान का निर्माण अधर में लटका है। इस कार्य को लटकाने के विरोध और इसके निर्माण को पूर्ण कराने की मांग को लेकर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल द्वारा आज गुरूड़ाबाज में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए और इस संस्थान के निर्माण एवं संचालन को अधर में लटकाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने विकास की, जो योजनाएं चलाई थी, आज भाजपा सरकार में उन योजनाओं को रोकने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में स्वीकृत गरूड़ाबाज में मुन्शी हरिप्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान का निर्माण कार्य भी भाजपा सरकार ने रोका है। जो स्थानीय जनता के साथ सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता जनता के हितों की लड़ाई लड़ती आयी है और आगे भी लड़ती रहेगी।

धरना-प्रदर्शन स्थल पर अपने संबोधित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन भाजपा सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए किया गया है, ताकि वह मुंशी हरि प्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराए। श्री कुंजवाल ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा कराये गए जनहित के कार्यों को रोकने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। डबल इंजन की इस सरकार में विकास कार्य अवरुद्ध हैं। उन्होंने धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया। कई अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने उक्त संस्थान का शीघ्र निर्माण करने की पुरजोर मांग की।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल समेत कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, राज्यसभा के सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लाक अध्यक्ष विशन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अंकुर काण्डपाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद, अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष प्रशान्त सिंह भैसोड़ा, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, पूर्व पीसीसी सदस्य शेर राम आर्या, आनन्द प्रसाद आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बनौला, रमेश काण्डपाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, लमगड़ा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह टंगड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, आनन्द प्रसाद, जिला संयोजक युवा कांग्रेस दिनेश जोशी, विधानसभा अध्यक्ष सोशल मीडिया राजेन्द्र सिंह बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी, संतोष आर्या, हरीश गैलाकोटी, धनसिंह, रमेश बिष्ट, पूरन पाण्डेय, चन्दन बोरा, विनीत बोरा, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज, ललित सतवाल, कुन्दन रौतेला, हरिमोहन भट्ट, नारद भट्ट, कुन्दन कुंजवाल, मदन कुंजवाल, गिरधर रौतेला, देवेन्द्र बिष्ट, दिनेश रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व स्थानीय लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments