HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : भाजपा ने जताई गहरी शोक संवेदना, कहा—लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ...

अल्मोड़ा : भाजपा ने जताई गहरी शोक संवेदना, कहा—लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ थे प्रणवदा

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
दिनांक — 1 सितंबर, 2020
पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. प्रणव मुखर्जी के निधन पर भाजपा की अल्मोड़ा इकाई ने गहरा दुख व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतमाता ने एक गुण संपन्न एवं समर्पित पुत्र खो दिया है।
भाजपा के तमाम नेताओं ने शोक संवेदना में कहा है कि डा. प्रणव मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। वह एक उत्कृष्ट राजनेता थे, जिन्होंने पांच दशक के लंबे राजनैतिक जीवन में विभिन्न पदों में रहकर राष्ट्र सेवा की। उन्होंने कहा कि प्रणवदा विद्वान, दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, जनप्रिय नेता और भारतीय लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ थे। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्यमंत्री रेखा आर्या, विधायक सुरेन्द्र जीना, महेश नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजपा के जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, राजेन्द्र कैड़ा, गिरीश सत्यबली, दर्शन रावत, घनश्याम भट्ट, जिलामंत्री महेन्द्र रावत, त्रिलोक रावत, सुरेन्द्र मेहता, राधा धौलाखंडी, नरेन्द्र प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी सोबू शाह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख पूनम पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष तुषारकान्त शाह, विपिन भट्ट, चन्दन सिंह मेहरा, रमेश बहुगुणा, अरविन्द बिष्ट, मदन सिंह मेहरा, दीप भगत, अनिल शाही, सुभाष पांडे, मोहन सिंह मेहरा, गौरव पाण्डे, गिरीश खोलिया, चन्दन लाल टम्टा, मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश बिष्ट, कृपाल नयाल, खड़क सिंह नेगी, ललित मेहता, संजय डालाकोटी, प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट, राजेन्द्र जायसवाल, भूपाल रावत, बिशन कनवाल, उमेश भट्ट, त्रिलोक भण्डारी, हरीश कोटिया, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, रिक्खू साह, मोनू शाह, किरन पंत, ममता भट्ट, लता बोरा, लीला बोरा, बीना नयाल, इंदुप्रभा जोशी, निर्मला जोशी, राधिका जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments