HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः भाजपा के इतिहास से रूबरू हुए मंडल कार्यकर्ता, कार्यकर्ता को...

अल्मोड़ा न्यूजः भाजपा के इतिहास से रूबरू हुए मंडल कार्यकर्ता, कार्यकर्ता को विचारवान व गुणवान बनाती है भाजपा-जिलाध्यक्ष

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भाजपा के रानीखेत मंडल व सल्ट विधानसभा के मंडलों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो गया है। जिसमें मंडल कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, उपलब्धियों व नीतियों का ज्ञान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सल्ट के विधायक स्व. सुरेंद्र जीना और उनकी धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन के कारण यह प्रशिक्षण वर्ग स्थगित कर दिए गए थे।
ग्त 18 दिसंबर से चले इन प्रशिक्षणों का समापन आज रविवार को हुआ। जिन्होंने कार्यकर्ताओं को मजबूत व विचारवान बनाने का प्रयास किया। रानीखेत मंडल के साथ ही सल्ट विधानसभा अंतर्गत सल्ट, स्यालदे, चित्रकूट, मछोड़, मानिला में प्रशिक्षण वर्ग चला। मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में शक्ति केंद्र संयोजकों, जिला व प्रदेश पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास, विचार, कार्यपद्धति, सोशल मीडिया का उपयोग, राज्य सरकार की उपलब्धियां, वर्ष 2014 के बाद भारत की बदलती राजनीति, वैचारिक मुख्यधारा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प आदि विभिन्न महत्वपूर्ण विषयांे की जानकारीं दी गई।
वर्ग में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचारांे व पार्टी के इतिहास की जानकारी देकर विचारवान व गुणवान बनाने का काम किया है। उन्होंने सल्ट पहुंचकर सर्वप्रथम सल्ट के विधायक रहे स्व. सुरेन्द्र जीना को पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, जिला महामंत्री महेश नयाल, वर्ग सयोजक रमेश बहुगुणा, दर्जा राज्य मंत्री गजराज बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री अजय राजौर, दर्जा राज्य मंत्री वीरेंद्र बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार, विधायक दीवान बिष्ट, कुन्दन परिहार, अनिल शाही, दर्शन बिष्ट, बिनीत बिष्ट, रामनगर विधायक दीवान बिष्ट, राकेश नैनवाल, राजेन्द्र जायसवाल, देवी दत्त शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments