HomeBreaking Newsविधानसभा चुनाव : भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक सम्पन्न, नहीं पहुंचे...

विधानसभा चुनाव : भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक सम्पन्न, नहीं पहुंचे मंत्री हरक – क्या बोले सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

देहरादून। भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक खत्म हो गई है, बैठक में विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से कहा कि, राज्य की चुनाव समिति के साथ बैठक हुई। बैठक में कई नाम सुझाए गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का अंतिम निर्णय लेगा।

आपको बता दें कि देहरादून में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक तो शुरू हुई लेकिन बैठक में मंत्री हरक सिंह नहीं पहुंचे, अब ये माना जा रहा है हरक सिंह रावत फिर नाराज हो गए हैं और पार्टी ने अभी तक लैंसडाउन विधानसभा में उनकी पुत्रवधू को टिकट देने पर हामी नहीं भरी है जिससे हरक सिंह खासे नाराज हैं ऐसे में माना जा रहा है दो-तीन दिन में हरक सिंह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

इस दौरान बैठक में उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत के अलावा राज्य सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत भी कोर ग्रुप की बैठक में मौजूद रहे।

उत्तराखंड में बेकाबू कोरोना : आज तीन मरीजों की मौत, 3200 नए केस- जानें अपने जिले का हाल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments