HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: मुख्यमंत्री पद पर तीरथ की ताजपोशी से भाजपाईयों ने मनाया...

ALMORA NEWS: मुख्यमंत्री पद पर तीरथ की ताजपोशी से भाजपाईयों ने मनाया जश्न, पटाखे छोड़े और मिठाई बांटी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रदेश के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी की खुशी में यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। इसके लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यहां चौघानपाटा में जुटे और उन्होंने जश्न के नारे लगाए।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास के कार्यो को गति मिलेगी। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत जी के मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। जश्न के इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नरेन्द्र प्रसाद आगरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, अरविन्द बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष तुषारकान्त साह, जिला सह मीडिय प्रभारी संदीप भोज, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह रिक्खू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments