पंतनगर। भारतीय जनता पार्टी पंतनगर मंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। हल्दी, पंतनगर व शांतिपुरी में पूजा हवन यज्ञ करके उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ-साथ वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक को हरा भरा रखने के लिए कार्य किया। पंतनगर में विवेक सक्सेना जिला महामंत्री के आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा मलिन बस्तियों में हैंड सैनिटाइजर मास्क का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवेक सक्सेना जिला महामंत्री, अजय तिवारी भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी, मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित, मंडल महामंत्री अनिल यादव व संदीप कार्की, मंडल मंत्री गोविंद चौहान, मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा हरिपाल यादव, बूथ अध्यक्ष पंकज कुमार, राहुल ठाकुर, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र भगत, संदीप तिवारी, अमित गुप्ता, सुमित मिश्रा, रवि, विरेंदर, उषा कश्यप, दीपू इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पंतनगर : भाजपा ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया
By CNE DESK
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

