HomeBreaking Newsबोले सुमित "राहुल की रैली को बाधित कर सकती है भाजपा, खत्म...

बोले सुमित “राहुल की रैली को बाधित कर सकती है भाजपा, खत्म हुआ मोदी मैजिक”

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

प्रदेश कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश ने कहा कि विजय दिवस के मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में 16 दिसंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी की उत्तराखंड विजय सम्मान रैली को बाधित करने का प्रयास किया जा सकता है।

हल्द्वानी में पत्रकारों से मुखातिब सुमित ह्रदयेश ने आज अपनी चिर—परिचित शैली में भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा खेमे में हलचल है। कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश ने कहा कि इस रैली के बाद डबल इंजन की सरकार की विदाई तय हो जाएगी। साथ ही उन्होंने अंदेशा जताया कि भाजपा राहुल गांधी की रैली से इतनी घबरा गई है और रैली को बाधित करने का प्रयास कर सकती है।

उन्होंने कहा कि यदि डबल इंजन की सरकार ने ऐसा किया तो आगामी चुनाव में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सुमित आज नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुमित ने कहा कि बीते दिनों देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मैजिक गायब दिखा, लेकिन राहुल गांधी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। आम जनता राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नैनीताल व यूएसनगर दो जिलों से ही 30 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे और अनुमान है कि रैली में पूरे राज्य से एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे। आम लोगों में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि इस डबल इंजन को बदलने का मन जनता बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आज जनता पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। युवा आज रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। जब भी भाजपा की सरकार आई है तब देश-प्रदेश के लिए अशुभ रहा, लेकिन अब जनता भाजपा के किसी जुमलों में फंसने वाली नहीं है और परिवर्तन का मन बना चुकी है। वार्ता के दौरान गोविंद सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, जगमोहन बगडवाल, सौरभ भट्ट, मनु खुराना आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments