HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भाजपा व कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां—डा. प्रमोद कुमार

अल्मोड़ा: भाजपा व कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां—डा. प्रमोद कुमार

ADVERTISEMENTS

✍🏽 पीपीआई (डी) के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी डा. प्रमोद कुमार की प्रेसवार्ता
✍🏽 बोले, खतरे में है देश का लोकतंत्र, तीसरा विकल्प तलाश रही जनता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पीपल्स पार्टी आफ इंडियन (डेमोक्रेटिक) के प्रदेश अध्यक्ष एवं अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी डा. प्रमोद कुमार ने आज भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस के अंधभक्तों को छोड़कर बांकी आम जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है, क्योंकि ये दोनों दल लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने इन दोनों दलों को प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों की संज्ञा दी।

डा. प्रमोद कुमार आज यहां जिला पंचायत परिसर स्थित अपने अपने आवास पर पत्रकारों से मुखाबित हुए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पीपीआई (डी) उत्तराखंड में सभी 05 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अल्मोड़ा सीट से वह स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं जबकि नैनीताल से अमर सैनी, हरिद्वार से इंजीनियर ललित कुमार, टिहरी से रामपाल, पौढ़ी से सुरेशी कोहली को मैदान में उतारा है। उन्होंने बताया कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। जब वर्ष 2018 में मोदी सरकार के रहते राजधानी दिल्ली में देश का संविधान जला दिया गया। इससे आहत होकर ही लोकतंत्र बचाने के लिए पीपीआई (डी) बनाने की जरूरत पड़ी और पार्टी अस्तित्व में आई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा व कांग्रेस ने लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत में धर्म निरपेक्ष संविधान है लेकिन देश को लोकतंत्र को एक दल ने परिवार तंत्र और एक दल ने धर्मतंत्र में बदल दिया है।

प्रत्याशी डा. प्रमोद कुमार ने कहा कि समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व व न्याय पीपीआई (डी) के एजेंडे में हैं। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों की संज्ञा देते हुए कहा कि यह पार्टियां सिर्फ अपना व अपने चहेतों का भला करने तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों दलों ने उत्तराखंड को तहस—नहस कर दिया है और आरोप लगाया कि कमिशनखोरी के चक्कर में उत्तराखंड को सीमेंट व कंकरीट के जंगल में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त ये दोनों दल अनुसूचित जाति के हिमायती बनते हैं, मगर जब जातिवाद के नाम पर अनुसूचित जाति के लोगों की कई हत्याएं होती हैं और उत्पीड़न होता है, तो उस वक्त ये चुप्पी साध लेते हैं। ऐसे में इन दोनों दलों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बिखराव आ गया है, इसलिए भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं रह गई है। साथ ही यह भी जोड़ा कि कांग्रेस भी भाजपा की बी—टीम ही है और कांग्रेस को जिताना भी भाजपा को ही जिताने के समान है। उन्होंने कहा कि पीपीआई (डी) लोकतंत्र को सर्वोपरि रखती है और जनता सब कुछ भली भांति समझ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता इस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस को सबक सिखाएगी। इस मौके पर प्रकाश चंद्र भी उनके साथ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments