HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नये पदाधिकारियों का...

अल्मोड़ा न्यूज: भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नये पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के नव नियुक्त पदाधिकारियों को गर्मजोशी से स्वागत किया। मालूम हो कि सुनील बिष्ट को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष, अशोक कनवाल को कुमाऊं सह संयोजक, मनीष बिष्ट को विभाग संयोजक तथा देवाशीष नेगी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया। इन नियुक्तियों की खुशी में आतिशबाजी भी की गई।
इन नियुक्तियों के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का आभार व्यक्त किया गया। नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील बिष्ट ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर मण्डल स्तर तक युवाओं को स्वरोजगार के साथ ही संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिलामंत्री महेन्द्र रावत, सुरेन्द्र मेहता, नरेन्द्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह रिक्खू, काॅपरेटिव बैंक के डाॅरेक्टर विनीत बिष्ट, नगर व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, अजय वर्मा, अमित बिष्ट, जगत कनवाल, आनन्द कनवाल, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्या, किशन बिष्ट, लोकेश कालाकोटी, पूनम पालीवाल, किरन पंत, विद्या बिष्ट, रेखा आर्या, अशोक जलाल, मुकेश कालाकोटी, भुवन बिष्ट, पंकज वर्मा, संजय बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, योगेश बाराकोटी, भूपाल सिंह, प्रदीप नगरकोटी, सौरभ वर्मा, नन्दन आर्या, त्रिलोक रावत, पंकज बिष्ट, सुन्दर मटियानी, कमलेश नेगी, भाष्कर साह, अक्कू वर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, इन्दू भट्ट, अंकित पाण्डे, जीवन मेहता, मनोज लटवाल, आशीष कुमार, मोहम्मद बिलाल खान, गणेश बगडवाल, चन्दन लटवाल, सुन्दर लटवाल, पंकज मेहता, अनिल कनवाल, आशीष जोशी, कमल नेगी, जितेन्द्र बंगारी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments