HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : रा.प्रा.वि. बजेला के शिक्षक भास्कर जोशी को मिला टीचर्स ऑफ...

अल्मोड़ा : रा.प्रा.वि. बजेला के शिक्षक भास्कर जोशी को मिला टीचर्स ऑफ द ईयर 2020 सम्मान, रचनात्मक शिक्षक के रूप में कायम की पहचान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
तिथि — 05 सितंबर, 2020

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला में कार्यरत शिक्षक भास्कर जोशी को टीचर्स ऑफ द ईयर 2020 के सम्मान से नवाजा गया है। उल्लेखनीय है कि श्री जोशी राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला विकासखंड धौलादेवी जिला अल्मोड़ा में विगत 7 वर्षों से कार्यरत हैं। एक रचनात्मक शिक्षक के रूप में उन्होंने अपनी पहचान कायम की है। बच्चों को नवाचारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाता के रूप में उन्हें जाना जाता है। यह अवार्ड उन्हें उनके राचनात्मक कार्यों व दुर्गम क्षेत्र में शिक्षा के उत्थान हेतु लगातार कार्य में संलग्न रहने और समाज मे शिक्षकों की सकारात्मकता बनाए रखने के लिए दिया गया है। ज्ञात रहे कि यह आवर्ड दिव्य हिमगिरी आर्गेनाईजेशन द्वारा विगत 3 वर्षों से दिया जा रहा है। इस वर्ष 5 सितंबर 2020 को यह अवार्ड मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, एनसीईआरटी नई दिल्ली, विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड, यू कॉस्ट उत्तराखंड सरकार, तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तराखंड, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून, यूसर्क उत्तराखंड एवं कई अन्य प्रसिद्ध संस्थाओं द्वारा दिव्य हिमगिरि ऑर्गेनाइजेशन के कार्यक्रम में उत्तराखंड के विख्यात वाइस चांसलर प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य के साथ साथ अन्य 100 अध्यापकों को ऑनलाइन प्रदान किया गया है। विदित हो कि भास्कर जोशी ने अपने विद्यालय में कई शैक्षिक नवाचार किये गए। जिनकी बदौलत उन्हें राष्ट्रीय पहचान भी मिली है और वे राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं। हम सीएनई परिवार की ओर से रचनात्मक शिक्षक भाष्कर जोशी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments