HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : बाइकर्स ने निकाली तिरंगा रैली, विधायक नैनवाल ने की अगुवाई

रानीखेत : बाइकर्स ने निकाली तिरंगा रैली, विधायक नैनवाल ने की अगुवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विधायक प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में बाइकर्स ने नगर क्षेत्र में विशाल बाइक रैली निकाली। इस अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह कुवारबी ने भी शिरकत की।

तिरंगा बाइक रैली चिलियानौला से प्रारम्भ हुई, जिसमें सैकड़ों बाइक सवार शामिल हुए। यह रैली रानीखेत के मुख्य मार्गों से निकल कर विजय चौक पर संपन्न हुई। रैली में विधायक प्रमोद नैनवाल कार में हाथ में तिरंगा थामे जनता का अभिवादन व बाइकर्स का उत्साहवर्धन करते चल रहे थे। इस रैली का उद्देश्य आम जनता को राष्ट्रवाद व एकता का संदेश देना था। विधायक ने आम जनता से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और राष्ट्र हित में एकजुट होकर भारत को शक्तिशाली व गौरवशाली बनाने का आह्वान किया। बाइक रैली में कैंट छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, मनीष चौधरी, चंदन नाथ, विमल भट्ट, नीरज तिवारी के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments