HomeBreaking NewsBig Breaking : भाजपा को लगा बड़ा झटका, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य...

Big Breaking : भाजपा को लगा बड़ा झटका, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य बेटे संग कांग्रेस में शामिल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून/दिल्ली

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते—आते सियासत पूरे चरम पर है। आज सोमवार को हुए एक बड़े राजनैतिक घटनाक्रम में परिवहन मंत्री यशपाल और उनके पुत्र संजीव आर्य (विधायक) कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। ज्ञात रहे कि यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं।

राजनीति की यही परिपाटी है कि इसमें कब बड़ा फेरबदल हो जाये कोई कह नहीं सकता। आपको बता दें कि यशपाल और संजीव आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन की थी। भाजपा संगठन ने पुरस्कार स्वरूप तब दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था और दोनों ने जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री के पद से भी नवाजा। यशपाल आर्य 06 बार विधायक रह चुके हैं। साथ ही उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। यशपाल आर्य पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक बने थे। वह पहले भी काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में भी रहे हैं।

बड़ी ख़बर : यशपाल आर्य के पुत्र संग घर वापसी पर बोले धामी, जाने वाले को कौन रोक सका….

इधर गणेश गोदियाल और हरीश रावत भी दिल्ली में मौजूद हैं। दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में यशपाल और संजीव आर्य ने घर वापसी की घोषणा की।  खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

CNE Special : यशपाल आए, कांग्रेस को मिली मजबूती, उत्तराखंड में दलित राजनीति का हैं बड़ा चेहरा

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे। बताना चाहेंगे कि विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक उठापटक का खेल निरंतर जारी है। इससे पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार व प्रीतम सिंह पंवार और निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भाजपा का दामन थामा था। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े राजनैतिक दलों के बीच खींचतान का क्रम यूं ही चलता रहेगा।

आर्य की वापसी पर गदगद कांग्रेस कार्यकर्ता, रानीखेत में जश्न, मिष्ठान वितरण

हल्द्वानी : यशपाल और संजीव की घर वापसी पर कार्यकर्ताओं में खुशी, बांटी मिठाई – आतिशबाजी कर दी बधाई

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments